[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

सासाराम में बिहार बंद के दौरान घंटों थमा रहा वाहनों का पहिया

सासाराम में बिहार बंद के दौरान घंटों थमा रहा वाहनों का पहिया

एनडीए कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

रोहतास तिलौथू संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा के विरोध में जगह-जगह सड़कों पर उतरकर घंटों जाम रखा।

सासाराम में पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, ललन पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल सहित अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि राजनीति में गाली-गलौज की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वह माफी के लायक भी नहीं हैं। चेतावनी दी कि बिहार बंद के जरिए वे राहुल गांधी और उनके गठबंधन को संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि या तो वे माफी मांगें या फिर उनकी राजनीति समाप्त कर दी जाएगी।

प्रदर्शन के कारण पोस्ट ऑफिस चौराहा से फजलगंज और एसपी जैन कॉलेज तक का मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Check Also
Close