
समावेशी शिक्षा के तहत शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
हाजीपुर, वैशाली: बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा अंतर्गत सामान्य शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू में हुआ।
8 सितंबर से चलने वाले इस गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सेराजुल हक फैजी के भाषण से हुआ ,उन्होंने सभी विद्यालय से आए हुए शिक्षक एवं शिक्षाओं का स्वागत अपने विद्यालय में किया तथा बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ विद्यालय में एक साथ शिक्षा देना है।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षक एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक मनोज कुमार मौर्य विशेष शिक्षक ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक तैयार करना है, जिससे दिव्यांग बच्चे बिना किसी भेदभाव के विद्यालयों में पढ़ सके और समावेशी शिक्षा की अवधारणा को सशक्त बनाया जा सके।
जिससे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बच्चों को समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं, सहायक उपकरण, व्हीलचेयर , श्रवण यंत्र , ब्रेल बुक इत्यादि इन बच्चों को आसानी से मिल सके जिससे यह बच्चे समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके और प्रशिक्षण में आए सभी शिक्षक प्रशिक्षित होकर यहां से जाएं जिससे विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।
इस मौके पर प्रशिक्षक के रूप में संजय सिंह विशेष शिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी के रूप में कुमार शिवम, विकास कुमार, निरंजन कुमार मिश्रा ,सुनील कुमार ,गजेंद्र कुमार, प्रीति कुमारी ,पिंकी कुमारी, रंजना कुमारी ,शगुफ्ता परवीन ,सबीना परवीन, आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।




















