[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

ज़ब बेटी आगे बढ़ती है, तो दुनिया दस्तूर बदलती है!

ज़ब बेटी आगे बढ़ती है, तो दुनिया दस्तूर बदलती है!

रोहतास तिलौथू संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

‘जब बेटी आगे बढ़ती है, तो दुनिया दस्तूर बदलती है’ यह कहावत रोहतास जिले में चरितार्थ हुआ है। दरअसल, जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की पहल पर कोचस के स्लम एरिया के कुल 13 बच्चे अब स्कूल की चौखट तक पहुंच गए हैं।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले जिलाधिकारी कोचस क्षेत्र में निरीक्षण पर थीं। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक छोटी बच्ची को बर्तन धोते देखा। जिलाधिकारी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बच्ची दुलारी कुमारी से बातचीत की।

बच्ची की स्थिति जानने के बाद उन्होंने मौके पर ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया कि सोमवार तक बच्ची का विद्यालय में नामांकन हर हाल में कराया जाए।

डीएम के आदेश का परिणाम यह हुआ कि सोमवार को कोचस के पश्चिमी स्लम एरिया की दुलारी कुमारी सहित कुल 13 बच्चों का नामांकन मध्य विद्यालय, कोचस में कर दिया गया।

इनमें सलोनी कुमारी, नंदनी कुमारी, कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, अंशु कुमारी, नितीश कुमार, चांदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, भोलाशंकर चौहान, सूरज कुमार, मधु कुमारी, प्रिया कुमारी और दुलारी कुमारी शामिल हैं।

जिलाधिकारी महोदया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्लम क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण चलाकर राशन कार्ड, आवास योजना और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जांच की जाए, हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का मिलना चाहिए।

Check Also
Close