[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी डीएम के निर्देश पर जिले के सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर किया गया व्यापक छापेमारी

सीतामढ़ी डीएम के निर्देश पर जिले के सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर किया गया व्यापक छापेमारी

सीतामढ़ी 

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे के निर्देशानुसार आज दिनांक 8 —9 —2025 को जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ,सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सभी कृषि समन्वयक के द्वारा विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों पर व्यापक छापेमारी किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर सोनबरसा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरवा वार्ड नंबर 15, इंदरवा चौक पर श्री रामेश्वर महतो ,पिता रामवरन महतो के प्रतिष्ठान पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अवैध उर्वरक एवं कीटनाशी जप्त किया गया।

तत्पश्चात संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है। श्री रामईश्वर महतो द्वारा कीटनाशी एवं यूरिया तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा था।

छापामारी दल में श्री शांतनु कुमार जिला कृषि पदाधिकारी, श्री मनोज कुमार सहायक कृषि अधिकारी रसायन ,श्री सुनील कुमार कृषि समन्वक सोनबरसा ,श्री संजीव दास सब इंस्पेक्टर एसएसबी 51 वी बटालियन एवं सोनबरसा थाना शामिल थे।

एक दूसरे मामले में परिहार थाना अंतर्गत कन्हवा चेक पोस्ट के पास एसएसबी 51 वीं बटालियन के द्वारा पांच बैग यूरिया एवं 01 बैग अमोनियम सल्फेट पकड़ा गया।

जब्त उर्वरकों को स्थानीय विक्रेता को जिम्मेनामा पर देते हुए प्राथमिक्की के कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 5 प्रतिष्ठानों पर प्राथमिक दर्ज करते हुए अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है जबकि 7 प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है।

शेष दो उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उक्त जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी श्री शांतनु कुमार ने दी है।

Check Also
Close