[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जिला प्रशासन ने डिग्री कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु किया स्थल निरीक्षण 

जिला प्रशासन ने डिग्री कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु किया स्थल निरीक्षण

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक, वैशाली , श्री ललित मोहन शर्मा के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमल द्वारा गरौल प्रखंड के चक व्यास में डिग्री कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने, उप विकास आयुक्त, वैशाली व उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही सभी कार्य को ससमय संपादित करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा के मानकों, कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्टॉल व मुख्य मंच आदि हेतु विशेष निदेश दिया गया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री प्रति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के तहत डिग्री कॉलेज की शिलान्यास आगामी 12 सितंबर को प्रस्तावित है।

उन्होंने चयनित स्थल के सभी पक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भूखंड का समतलीकरण, मुख्य मंच तक पहुंच पथ का निर्माण, ग्रीन रुम, शौचालय, हैलीपैड, दर्शक दीर्घा, आदि हेतु निर्देशित किया। पुलिसअधीक्षक वैशाली ‌द्वारा सुरक्षात्मक पक्षों, दंडाधिकारी की नियुक्ति, मार्गों की सुनिश्चितता आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआ, जिला नजारत उपसमाहर्ता, विशेषकार्य पदाधिकारी, जिला पंचायती राजपदाधिकारी, वैशाली, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, महुआ, व स्थानीय प्रतिनिधि के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Check Also
Close