[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जब नदी निगल लेती है पूरा गांव यह दृश्य आपको रुला देगा

जब नदी निगल लेती है पूरा गांव यह दृश्य आपको रुला देगा

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

वैशाली: गंगा का कहर सबलपुर दियारा पर एक बार फिर टूट पड़ा है. पश्चिमी पंचायत के नौघरवा गांव में गंगा नदी का भीषण कटाव जारी है, जिससे अब तक 400 से अधिक पक्के घर और इमारतें नदी में समा चुकी हैं।

जो ढांचे गांव की रक्षा के लिए रिंग बांध की तरह खड़े थे, वे भी अब नदी की तेज धार में विलीन हो गए हैं. पूरा इलाका अब खुली आपदा के सामने है और ग्रामीण दहशत के साए में जी रहे हैं.

कटाव की चपेट में आए लोग अपने उजड़े घर-आंगन को दूर से लाचार निगाहों से देखते रह जाते हैं. कई परिवारों का जमीन, घर और कारोबार सबकुछ गंगा में बह चुका है।

दो-मंजिला मकान तक नदी में समाहित हो गए हैं. पिछले दो महीने से ग्रामीण इस संकट को झेल रहे हैं, लेकिन अब हालात और भयावह हो चुके हैं.प्रभावित लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

उनका कहना है कि न तो अब तक कोई अधिकारी हालात का जायजा लेने आया और न ही कोई राहत या पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की गई है. बेघर हुए परिवारों के लिए न रहने की जगह है, न ही खाने-पीने की सुविधा. ग्रामीणों का कहना है कि दिन हो या रात, हर वक्त वे दहशत में जी रहे हैं.

गंगा का कटाव उनकी जिंदगी की पूरी बुनियाद को निगल रहा है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता ने उनके संकट को और गहरा कर दिया है.यह आपदा सिर्फ मकानों और जमीन की बर्बादी नहीं, बल्कि हजारों लोगों के भविष्य और आजीविका पर मंडरा रहा गंभीर खतरा बन चुकी है.

Check Also
Close