[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

SSB जमुई ने शहीद सिकंदर यादव के शहादत दिवस पर किया श्र‌द्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

SSB जमुई ने शहीद सिकंदर यादव के शहादत दिवस पर किया श्र‌द्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जमुई बिहार के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानियां के निर्देश पर वीर शहीद मुख्य आरक्षी / सामान्य सिकंदर यादव के शहादत दिवस पर उनके पैतृक ग्राम स्थित स्वर्गीय शुक्रदास यादव राजकीय उच्च वि‌द्यालय बरहट जमुई के प्रांगण में बल के परंपरा अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिक की शहादत के सम्मान में गार्ड द्वारा सलामी शास्त्र व शोक शास्त्र की कार्यवाही एवं शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया।

ज्ञात हो कि बिते 24 दिसंबर 1985 को जन्मे सिकंदर यादव 02 अप्रैल 2006 को सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए और देश की सेवा करते हुए 17 सितंबर 2018 को नक्सली हमले में शहीद हो गए ।

कार्यक्रम के दौरान शहीद मुख्य आरक्षी /सामान्य सिकंदर यादव के माता – पिता धर्मपत्नी ओर पुत्र – पुत्री एवं परिवार के अन्य सदस्यों को वाहिनी की तरफ से कृतज्ञता एवं संवेदनाएं व्यक्त की गई ।

मौके पर मौजूद स्वर्गीय शुक्रदास यादव राजकीय उच्च वि‌द्यालय की प्राचार्या महोदया , शिक्षक गण और विद्यालय के बच्चों , ग्राम प्रधान , बरहट थाना के बीएमपी व एसटीएफ प्रभारी ने भी शहादत दिवस पर उन्हे फूल अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन करते हुए शहादत दिवस के रूप में याद करने का संकल्प लिया ।

Check Also
Close