[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsबिहारराज्यसीतामढ़ी

नेपाली नागरिक को आधार पंजीयन करने वाला आधार कार्ड पंजीकरण केंद्र पर हुई छापेमारी

नेपाली नागरिक को आधार पंजीयन करने वाला आधार कार्ड पंजीकरण केंद्र पर हुई छापेमारी

सीतामढ़ी जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में आधार कार्ड पंजीकरण केन्द्रों (CSC) की गतिविधियों की गहन जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि कुछ CSC संचालक अवैध रूप से नेपाली नागरिकों के लिए आधार कार्ड पंजीकरण करने में संलिप्त पाए गए।

टीम द्वारा संचालकों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा मौके से आधार पंजीकरण उपकरण, लैपटॉप, मोबाइल, बायोमेट्रिक मशीन एवं रजिस्टर सहित संदिग्ध दस्तावेज़ जब्त किए गए।

मुख्य रूप से जिन CSC केन्द्रों/ संचालकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई, वे इस प्रकार हैं-

1. SBI CSC संचालक चंद्रनाथ प्रताप उर्फ मुरारी कुमार, ग्राम-मच्छपकौनी, थाना-बेला

2. CSC/Mausam Travels & Student Point संचालक रघुनाथ कुमार, थाना बेला।

3. आधार पंजीकरण केंद्र, बेला पंचायत भवन आधार ऑपरेटर अनिल कुमार, ग्राम मधेसरा, थाना भूतही।

4. CSC संचालक सुनील कुमार, ग्राम कन्हवां बाजार, थाना-बेला

5. साइबर कैफे संचालक बृजनंदन कुमार साह, ग्राम कन्हवां बाजार, थाना- बेला।

सभी जिला-सीतामढ़ी

इसके अतिरिक अन्य तीन व्यक्तियों के आधार कार्ड भी संदिग्ध रूप से उपलब्ध कराए गए।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त संचालक नेपाली नागरिकों से अवैध रूप से धन लेकर उनका आधार पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे थे। सभी बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध बेला थाना कांड संख्या-208/25 दिनांक-22-09-2025 दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगीः-

लैपटॉप-07

मोबाइल-07

आधार कार्ड की छायाप्रति-10

आवासीय प्रमाण पत्र-03

आय प्रमाण पत्र-02

जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति-01

चार्जर-02

आधार कार्ड का रिसीविंग 20

CPU-02

आधार कार्ड-04 (मूल)

अंगूठा स्कैनर मशीन-01

अंगूठा क्लोनिंग मशीन-01

Check Also
Close