[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास में आकाशीय बिजली का कहर, पहाड़ी पर घास चर रही करीब 30 भैंसों पर गिरी बिजली

रोहतास में आकाशीय बिजली का कहर, पहाड़ी पर घास चर रही करीब 30 भैंसों पर गिरी बिजली

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित बजरमारवा, बैजलपुर व अन्य गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से करीब 30 भैंसों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की देर शाम को हुई, जब सभी भैंसें जंगल व पहाड़ी गांवों के आसपास चर रही थीं।
पशुपालकों के अनुसार, कि तेज बारिश के साथ अचानक बिजली गिरी, जिससे एक साथ 30 भैंसों की जान चली गई। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। मृत भैंसों में नौहट्टा थाना क्षेत्र के बैजलपुर अधौरा गांव निवासी रामधनी यादव की 15 भैंसें शामिल हैं।

वहीं, एक भैंस बनूआ निवासी चेला यादव की बताई जा रही है। ये सभी भैंसें कैमूर पहाड़ी पर चरने गई थीं। पशुपालकों के मुताबिक तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आवाज सुनकर वे अपने पशुओं को छोड़कर झोपड़ी में छिप गए थे।

इसी दौरान वज्रपात हुआ और उनकी 30 भैंसों की मौत हो गई। नौहट्टा प्रखंड की सीओ हिंदुजा भारती के अनुसार कैमूर पहाड़ी व उसके पाश्ववर्तिय गांव में करीब 30 पशुधन के व्रजपात से मरने की सूचना मिली है।

पशुपालकों से आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पशुपालक मुआवजे के लिए लिखित आवेदन तैयार कर रहे हैं।

Check Also
Close