[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

निर्वाचन की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु डीएम एवं एसपी ने किया इंडो–नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण

निर्वाचन की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु डीएम एवं एसपी ने किया इंडो–नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा मोड़ स्थित इंडो–नेपाल बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में सीमा पार आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा शराब, ड्रग्स एवं मानव तस्करी से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु संयुक्त अभियान चलाया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीमावर्ती इलाकों में डॉग स्क्वायड टीम की सक्रियता बढ़ाने, ब्रेथ एनालाइजर के प्रयोग को सुनिश्चित करने तथा शराब माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही नो–मैन्स लैंड में पैदल गश्ती और वाहन चेकिंग की आवृत्ति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारियों ने सुरसंड थाना का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर में कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र में स्थित कई एसएसटी चेक पोस्टों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके।

Check Also
Close