[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

गोवर्धन पूजा पर लोहराडीह में हुआ भव्य दंगल प्रतियोगिता

गोवर्धन पूजा पर लोहराडीह में हुआ भव्य दंगल प्रतियोगिता

जिले के कई नामचीन पहलवानों ने दिखाया दमखम

तिलौथू (रोहतास)। तिलौथू प्रखंड के लोहराडीह गाँव में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर यदुवंशी सेना अध्यक्ष / समाज सेवी ( धीरेंद्र यादव ) के द्वारा भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ और उत्साह के बीच रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सासाराम विधानसभा के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह की पत्नी ने परंपरागत विधि-विधान से किया। मंच संचालन नंदन कुमार ने किया। वहीं रेफरी की जिम्मेदारी आशुतोष कुमार एवं फिजिकल अकादमी के संचालक सरोज यादव ने निभाई।

दंगल में यूपी/बिहार और जिले के 30 जोड़ी दिग्गज पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

मुकाबलों के उपरांत सासाराम विधानसभा के बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विजयी पहलवानों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर बिजेंद्र यादव, अंजीत यादव, करण यादव, कुश यादव, जवाहर यादव, रवि यादव, अरुण सर, विकास यादव, प्रिंस यादव, छोटू यादव, भुलू यादव, राजन यादव, शुभम यादव, अमन यादव, बीटू यादव, योगेंद्र कुशवाहा, प्रभु यादव, अविनाश यादव, सिकेंद्र यादव, प्रेम यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पहलवानों को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है।

Check Also
Close