बिहार विधानसभा चुनाव: 11 नवंबर को होने वाली मतदान को लेकर डीएम के निर्देश पर निकला गया कैंडल मार्च

बिहार विधानसभा चुनाव: 11 नवंबर को होने वाली मतदान को लेकर डीएम के निर्देश पर निकला गया कैंडल मार्च
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर 11 नवंबर को पूर्वी चंपारण जिला में मतदान होना है।
सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसको लेकर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के सौजन्य से जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव, टोले, कस्बे सहित हाट, बाजार एवं नगर क्षेत्रों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि “छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान” यह अवसर प्रत्येक 5 साल में एक बार आता है इसमें कहीं चूक न हो जाए इसलिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और बार-बार 11 नवंबर की तिथि याद दिलाई जा रही है।
जिला के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करें और पूर्वी चंपारण जिला को पूरे बिहार में मतदान प्रतिशत के आधार पर नंबर वन बनाएं।




















