[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अनोखी सैंड आर्ट से की मतदाताओं से वोट करने की अपील

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अनोखी सैंड आर्ट से की मतदाताओं से वोट करने की अपील

 रेत पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का अनोखा अपील लिखा आपका एक वोट तय करेगा बिहार का भविष्य

बेतिया (पश्चिम चंपारण): भारत के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अंतिम चरण के मतदान को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया समाहरणालय परिसर में एक शानदार सैंड आर्ट बनाकर लोगों से वोट करने की अपील की है।

उनकी कलाकृति में मतदान दिवस 11 नवंबर की तारीख अंकित है और दोनों साइड में एक युवा महिला और पुरुष मतदाता का बखूबी से चित्रण के साथ ही दो मतदाताओं की आकृतियाँ दिखाई गई हैं जो गर्व से अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखा रहे हैं। संदेश के रूप में मधुरेंद्र ने लिखा है —

“चलो चलें, वोट करें! आपका वोट, बिहार का भविष्य!”

मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी यह कलाकृति जनजागरूकता अभियान स्वीप (SVEEP) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और युवाओं को लोकतंत्र की शक्ति का एहसास कराना है।

यह सैंड आर्ट मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने और मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है।

Check Also
Close