[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सिसवा पंचायत के मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिसवा पंचायत के मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा कराया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

आज दिनांक 15.12.2025 को माननीय मुखिया तान्या प्रवीण, ग्राम पंचायत सिसवा, पूर्वी चम्पारण, प्रखण्ड – बंजरिया के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें मुखिया तान्या प्रवीण के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को शाल एवं बुके भेट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष महोदय के साथ साथ स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस ने भी भाग लिया।

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख ज़ैफर आजाद ऊर्फ चमन जी एवं ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया तान्या प्रवीण एवं समाजसेवी फैज़ूर रहमान की उपस्थिति में सिसवा पंचायत परिसर में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजन किया गया एवं एक स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मेगा कैंप में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सको के द्वारा 170 लोगों का स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच किया गया एवं मुफ्त दवा का वितरण किया गया साथ ही साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता, (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

जिससे स्वास्थ्य के प्रति कई मायने में लाभ होता है आज की रक्तदान शिविर की शुरुआत माननीय मुखिया श्रीमती तान्या प्रवीण एवं मुखिया पति के द्वारा शुरू किया गया।

सिसवा पंचायत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करना मानवता की सेवा है और आपको इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए आज के इस रक्तदान शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा पदाधिकारी श्री अशोक कुमार,प्रधान सहायक रूपक वर्मा,लैब टेक्नीशियन श्री रणजीत कुमार श्रीवास्तव, अमोद कुमार एवं सहायक श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Check Also
Close