[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई
बिहारराज्यरोहतास

नोखा नगर में श्रीराम कथा महोत्सव का रविवार से हुआ शुभारंभ

नोखा नगर में श्रीराम कथा महोत्सव का रविवार से हुआ शुभारंभ

21 से 26 दिसंबर तक चलेगी कथा, 27 दिसंबर को महाप्रसाद का आयोजन

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। श्रीराम कथा महोत्सव की शुरुआत 21 दिसंबर से की गई है, जो 26 दिसंबर तक चलेगी।

वहीं 27 दिसंबर को श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में मधुसूदन धाम पीठ, घीश्वर (हरिद्वार) से पधारे पूज्य गुरुदेव बैकुंठ नाथ स्वामी जी महाराज श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।

कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आयोजन से पूर्व हुई बैठक में कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह सहित शिवजी चौवे, हरख नारायण सिंह, संजय चौधरी, हरि ओम तिवारी, विकास सिंह, बबलू सिंह, सच्चितानंद सिंह, मुकेश कुमार, अजय चंद्र द्विवेदी, धनंजय चौरसिया, सुनील सर, मुकेश कमार राज यादव मन्ना सर रजनीश अजय सिंह रितेश।

Check Also
Close