[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

बेटी बचाओ पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बेटी बचाओ पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास (सासाराम) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव एवं 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नोखा प्रखंड के श्रीखिन्डा पंचायत के आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व निगम के जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं समुदाय को बेटियों के महत्व, समान अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW), बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सहित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन DHEW की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, नोखा के स्वागत स्वरूप पौधा देकर जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 0–6 माह की बालिकाओं को बेबी किट तथा 2. 5 से 3 वर्ष तक की बालिकाओं की माताओं को फलों की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने, बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित करने एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ समाज की शक्ति हैं और उनके संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

सभी माताओ के बच्चों को 1000 दिन तक शुद्ध पौष्टिक आहार देने एवं घर का भोजन देने एवं 6 माह तक माता का दूध पिलाने तथा टीकाकरण के संबंध में बताया गया l कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका,वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, प्रखंड समन्व्यक़ कार्यालय सहायक एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा संबंधित सेक्टर के 120 से ज्यादा लाभार्थी मौजूद रहे l

Check Also
Close