[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तारराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षणविधायक आलोक सिंह ने कियाकवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षणराष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्नकुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामदअरवल डीएम एवं एसपी के संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा आयोजितबुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
बिहारराज्यरोहतास

दावथ में बिजली चोरी के खिलाफ तीन घरेलू परिसरों पर प्राथमिकी दर्ज

दावथ में बिजली चोरी के खिलाफ तीन घरेलू परिसरों पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास): बिजली चोरी की रोकथाम एवं बिलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज द्वारा लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कनीय विद्युत अभियंता की टीम द्वारा दावथ प्रखंड के अकोढ़ा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान एक उपभोक्ता को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इस मामले में अकोढ़ा गांव निवासी हरेश्वर सिंह, पिता-अमावश सिंह पर 16001 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं बिना वैध विद्युत कनेक्शन लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आरोप में छठु सिंह पिता-अमावश सिंह पर 18689 रुपये तथा लक्ष्मण सिंह पिता-अमावश सिंह पर 17603 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभागीय जांच में यह भी पाया गया कि दोनों के परिसरों में बिजली मीटर स्थापित नहीं था।

कनीय विद्युत अभियंता, दावथ अर्जुन कुमार ने बताया कि गठित टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कनेक्शन हटाते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा विभागीय नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें तथा समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Check Also
Close