[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक किया आय-व्यय का ब्योरा, पारदर्शिता की पहल सराहनीयघोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तारराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षणविधायक आलोक सिंह ने कियाकवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षणराष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्नकुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामदअरवल डीएम एवं एसपी के संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा आयोजितबुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
बिहारराज्यसीतामढ़ी

राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका

राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका

सीतामढ़ी जिला ब्यूरो चंदन पाठक की रिपोर्ट 

बैरगनिया (सीतामढ़ी): बिहार सरकार के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में ई-कचरा संग्रह को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरगनिया में यूथ इको क्लब के माध्यम से ई-कचरा संग्रह किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यालय एवं सरकारी कार्यालयों में खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य ई-कचरे को एक जगह एकत्रित करना है, ताकि अनुपयोगी सामान को अलग किया जा सके और उपयोग योग्य उपकरणों का दोबारा इस्तेमाल किया जा सके।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम बाबू पाल ने छात्र-छात्राओं को ई-कचरे के महत्व और उसके उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हम सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखते हैं, उसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक कचरे को भी सामान्य कचरे से अलग रखना चाहिए। इससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने और संसाधनों के सही उपयोग में मदद मिलती है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें जितेंद्र साह, निलेश मिश्रा, रामाशंकर कुमार, नरेंद्र आर्या, दीनानाथ कुमार तथा लिपिक आनंद कुमार शामिल थे।

यूथ इको क्लब के उपस्थित छात्र-छात्राओं में वंदना कुमारी, आराध्या गरिमा, वर्षा कुमारी, आयुषी कुमारी, अर्चना कुमारी और राधिका कुमारी शामिल रहीं। वहीं क्लब के छात्र सदस्यों में आदित्य कुमार, आदर्श राज, अनमोल कुमार, हर्षित कुमार और अरशद खान की उपस्थिति रही।

विद्यालय में आयोजित इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित संग्रह, पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ऐसे अभियान बच्चों में स्वच्छता, जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Check Also
Close