घोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार

घोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण)। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोड़ासहन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 198 लीटर नेपाली सोफिया शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान पुलिस ने घोड़ासहन ब्लॉक के पास एक ई-रिक्शा के साथ मुन्ना मियां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुन्ना मियां, पिता अब्दुल खालिद, ग्राम पिपरा बाजिद, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से नेपाली सोफिया शराब की कुल 660 बोतलें बरामद कीं। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार बरामद शराब की कुल मात्रा 198 लीटर बताई गई है।
पुलिस द्वारा शराब बरामदगी एवं गिरफ्तारी के मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















