[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

घोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तारराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षणविधायक आलोक सिंह ने कियाकवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षणराष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्नकुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामदअरवल डीएम एवं एसपी के संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा आयोजितबुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देशअरवल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
बिहारराज्यरोहतास

14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण

14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास ) अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार एवं दिनारा विधानसभा के विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह द्वारा 14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियाँ ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 विधायक आलोक सिंह द्वारा महोत्सव को भव्य, सुरक्षित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन का उद्देश्य महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न कराना है।

Check Also
Close