
अरवल डीएम एवं एसपी के संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा आयोजित
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
आज अरवल समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों तथा उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने, वाहन चालकों में यातायात जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही CCTNS के अंतर्गत पुलिस थानों में अपराध संबंधी मामलों एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं की डेटा प्रविष्टि को शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के अद्यतन एवं डेटा की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को अधिक तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।




















