
मोथा, काराकाट में 5 मई से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, जियर स्वामी जी के सान्निध्य में होगा आयोजन
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
काराकाट (रोहतास),- रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड स्थित पावन ग्राम मोथा में आगामी 5 मई से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 11 मई तक चलेगा। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
जियर स्वामी जी के सान्निध्य में होगा यज्ञ
यह पावन यज्ञ भगवान पूज्य गुरुदेव संत श्रीलक्ष्मी प्रपन्न श्रीजीयर स्वामी जी एवं अन्य पूज्य संत महात्माओं के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान का उद्देश्य विश्व कल्याण, क्षेत्र में सुख-शांति और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार है।
मुख्य कार्यक्रम की तिथियां
– 5 मई 2026, मंगलवार*: महायज्ञ का शुभारंभ
– 6 मई, बुधवार: जल यात्रा/शोभायात्रा, प्रातः 7 बजे से
– 10 मई, रविवार: सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा
– 11 मई, सोमवार: पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा
कार्यक्रम स्थल
मोथा, काराकाट, रोहतास बावन बीघा पोखरा के प्रांगण में बिक्रमगंज-डेहरी मुख्य मार्ग पर मोथा पेट्रोल पंप के सामने,
आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, प्रवचन, रामायण पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 6 मई को निकलने वाली जल यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।




















