
पटना–देवकुंड कांवर यात्रियों को करपी में मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएँ, नई कार्यकारिणी का गठन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
करपी (अरवल)। सावन माह में पटना के गायघाट से देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवर यात्रियों की सेवा एवं सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय, करपी परिसर में करपी कांवरिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवर यात्रियों की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, भोजन-प्रसाद, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान करपी कांवरिया संघ की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें टिंकू कुमार उर्फ बाबू को अध्यक्ष, गुड्ड शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रिंस कुमार को सचिव, शंकर गुप्ता एवं जितेंद्र प्रसाद गांधी को कोषाध्यक्ष, राजेश पांडेय को संयोजक, रवीन्द्र यादव को संरक्षक, डॉ. रंजय कुमार को चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी, धीरज खत्री को भोजन प्रबंधन प्रभारी, बेंकटेश शर्मा को व्यवस्थापक, अखिलेश पासवान एवं शशि प्रसाद खत्री को सुरक्षा दल तथा रंजीत कुमार, सिंटु कुमार, चंदन कुमार एवं अनिल कुमार को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित सभी शिवभक्तों एवं समाजसेवियों ने श्रद्धा और सेवा-भाव के साथ कांवर यात्रियों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं समाजसेवी मौजूद रहे।




















