
झाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण
रेलवे स्टेशन परिसर में चला स्वच्छता अभियान, सीएचसी और उलाय नदी किनारे लगाए गए फलदार पौधे
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई: झाझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को झाझा नगर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत झाझा रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा परिसर में वृक्षारोपण तथा पुरानी बाजार स्थित उलाय नदी के किनारे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर झाझा पहुंचीं। उनके साथ जमुई जिला भाजपा अध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केसरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केसरी ने की। इस दौरान झाझा नगर, झाझा प्रखंड एवं जमुई जिला के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने परिसर में साफ-सफाई की।
प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। झाझा में आयोजित कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा है।
सीएचसी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

स्वच्छता अभियान के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक सिंह एवं गौरव कुमार यादव रहे। इसके बाद पुरानी बाजार स्थित उलाय नदी के किनारे जामुन, आम, अमरूद एवं आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भैया लाल माथुरी ने की, जबकि संयोजक संगम कुमार




















