
अरवल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डीपीएस के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, अरवल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो सहित कई खेल प्रतियोगिताओं में डीपीएस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी खिलाड़ी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा भविष्य में विद्यालय और अरवल का नाम रोशन करें।
विद्यालय परिवार ने भी सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।




















