[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पण
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपी

कुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपी

चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना, HHD मशीन से जांच में तीनों वाहन निकले चोरी के

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

कुंडवाचैनपुर (पूर्वी चंपारण)। कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियों को बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को गश्ती के दौरान चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित कर पुलिस टीम ने दल-बल के साथ बताए गए स्थल पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद अभियुक्त नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।

घटनास्थल से बरामद तीनों दोपहिया वाहनों को थाना लाकर HHD मशीन से जांच की गई। जांच में तीनों वाहन चोरी के पाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि इन वाहनों के संबंध में अलग-अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

तीनों वाहनों से जुड़े मामले:

  1. कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 350/26 — 13 नवंबर 2026 को चोरी हुई गाड़ी।
  2. शिकारगंज थाना कांड संख्या 212/26 — 15 नवंबर 2026 को चोरी हुई गाड़ी।
  3. नगर थाना कांड संख्या 1052/26 — 28 अक्टूबर 2026 को चोरी हुई गाड़ी।

पुलिस ने तीनों चोरी की गाड़ियों को बरामद कर थाना में सुरक्षित रखा है। फरार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close