[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
Crime Newsदेशपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में पांच वर्षीय बच्ची के साथ शिक्षक ने किया रेप, पीड़िता की हालत गंभीर

मोतिहारी पताही संवाददाता सचिन कुमार की रिपोर्ट 

पूर्वी चंपारण जिला के पचपकड़ी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. हैवानियत की हदों को पार करते हुए 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ एक शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी शिक्षक बच्ची को फुसलाकर उठा ले गया और उसने बच्ची के साथ गलत काम किया.

घटना के बाद खून से लथपथ बच्ची जब घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई. उसके बाद परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 बताया जाता है कि पचपकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 5 वर्षीया बच्ची खेल रही थी. गांव का ही एक शिक्षक उसे बहला फुसलाकर उठा कर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी मेहसी प्रखंड के एक मिडिल स्कूल का शिक्षक बताया जा रहा है. घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है.

इधर घटना के बाद खून से लथपथ रोती बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो बच्ची की मां ने उससे घटना के बारे में पूछा. तब घटना की जानकारी मिली. उसके बाद बच्ची को लेकर उसकी मां थाना पहुंची. थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ढ़ाका भेजा,

 जहां से उसे मोतिहारी रेफर किया गया है.

घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि ”बच्ची के परिजनों ने समय पर घटना की जानकारी नहीं दी इसलिए आरोपी फरार हो गया. लेकिन उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.”

Check Also
Close