बिहार में NDA के सयोगी दलों में हुआ सीटों का बंटवारा, किसके हिस्से आई कौन सी सीट, जान लीजिए

पटना: आगामी लोकसभा चुनावों के घोषणा होते ही बिहार में सीट बटवारा को लेकर काफी सरगर्मी थी इसी बीच सोमवार को सभी सहयोगी दलों के साथ विचार विमर्श के बाद कौन कहा से चुनाव लड़ेंगी फैसला को सार्वजनिक किया गया।
इन सीटों पर चुनावी मैदान में होंगे NDA उम्मीदवार
BJP 17 सीटों पर लड़ेगी, ये हैं सीटें:
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।
जेडीयू 16 सीटों पर लड़ेगी, ये हैं सीटें:
वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार , पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।
जीतन राम मांझी की HAM: गया सीट पर लड़ेगी।
उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): काराकाट सीट पर लड़ेगी।
LJP रामविलास 5 सीटों पर लड़ेगी, ये हैं सीटें
हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई।




















