[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

नहरों के पानी से भरे जाएंगे सूखे तालाब, सिंचाई विभाग को मिला 82 तालाबों को भरने का ऑफर ​​​​​​​

चंदौली जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसलिए पशु-पक्षियों की सहूलियत के लिए तालाबों में पानी भरा जाएगा। सिंचाई विभाग के 82 तालाबों में नहरों से पानी भरने के प्रस्ताव को से मंजूरी मिल गई है।

नहरों से तलाबों में पानी भरने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

जिले में पेयजल संकट दूर करने की कोशिश

 सूखे व कम पानी के जलाशयों में भरा जाएगा पानी

चंदौली जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसलिए पशु-पक्षियों की सहूलियत के लिए तालाबों में पानी भरा जाएगा। सिंचाई विभाग के 82 तालाबों में नहरों से पानी भरने के प्रस्ताव को से मंजूरी मिल गई है। मई माह के पहले सप्ताह से तालाबों में पानी भरा जाएगा।

जिले के ज्यादातर जलाशय सूखे होने की कगार पर हैं। इस कारण जंगली जानवर व पशु-पक्षी तपती धूप व भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए इधर उधर पानी की तलाश में भटक रहे हैं। पानी न मिलने के कारण पशु-पक्षियों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। गर्मी के दिनों में पानी की तलाश में जंगलों से सटे जिले के गांवों में हिरण प्रवेश कर जाते हैं। यहां अक्सर वे आवारा कुत्तों के झुंड के शिकार हो जाते हैं। इनमें कुछ को तो ग्रामीण बचा लेते हैं पर कुछ को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। वहीं चरने के लिए निकले पालतू पशु पानी की तलाश में नहरों व तालाबों के चक्कर काटते रहते हैं। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों के पानी से तालाबों को भरने की योजना बनाकर शासन को भेजी थी जिसे मंजूरी मिल गई है। अब विभाग नहरों से सटे उन तालाबों के चयन की प्रक्रिया में जुट गया है जिनमें भरपूर पानी पहुंचाया जा सके।

इस सम्बंध में सर्वेश चंद्र सिन्हा, अधिशासी अभियंता, चंद्रप्रभा प्रखंड ने बताया कि पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए तालाबों को भरने की योजना बना ली गई है। योजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। मई माह के पहले सप्ताह ने नहरों के पानी से तालाबों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ।

चंदौली ब्यूरो चीफ  -नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट
Check Also
Close