[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बार्डर से जारी है देशी शराब की तस्करी, शहाबगंज पुलिस ने बिहार के तस्कर को पकड़ा

तस्कर द्वारा प्लास्टिक की एक सफेद बोरी मे रखकर कुल 60 शीशी ब्लू लाइम नाजायज देशी शराब बिहार में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था।

लोकसभा चुनाव 2024 की चेकिंग जारी

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शराब तस्कर

शराब लेकर जा रहा था बिहार

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान शहाबगंज पुलिस को उस समय एक सफलता मिली जब पुलिस द्वारा एक सफेद बोरी मे रखकर बिहार ले जायी जा रही 60 शीशी ब्लू लाइम नाजायज शराब बरामद किया।  शहाबगंज पुलिस ने बड़ौरा पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार करके देशी शराब को बरामद किया। पकड़ा गया तस्कर बिहार का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग के कुशल नेतृत्व में दिनांक 1 मई 2024 की रात्रि में एक शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली। तस्कर द्वारा प्लास्टिक की एक सफेद बोरी मे रखकर कुल 60 शीशी ब्लू लाइम नाजायज देशी शराब बिहार में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। इसी समय बड़ौरा पुलिया के पास से शराब की बरामदगी करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए शराब तस्कर का नाम जितेन्द्र राम पुत्र स्व. राम आसरे राम है। वह बिहार के चांद थाना इलाके के शिवरामपुर गांव का रहने वाला है। वह शराब ले जाकर कैमूर जिले के कई इलाकों में बेचने का काम करता है।

पकड़े जाने के बाद शहाबगंज थाने पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या  39/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी  मिर्जा रिजवान बेग के साथ उपनिरीक्षक संगम लाल द्विवेदी और  दिलीप कुमार यादव के साथ  कांस्टेबहल सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव की रीपोर्ट

Check Also
Close