[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

आर्थिक तंगी से जूझ रही शिक्षामित्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंद्रशीला शिक्षामित्र के पद पर नियुक्त थीं। समायोजन रद्द होने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी असर पड़ने लगा।

काफी दिनों से बीमार थीं महिला शिक्षामित्र

कई दिनों से चल रहा था इलाज

मां की मौत से बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़


चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लाक के धनरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात डेहरी कला गांव निवासी शिक्षामित्र चंद्रशीला देवी उम्र 42 वर्ष की बुधवार को रात में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

आपको बता दें कि चंद्रशीला समायोजन रद्द होने के बाद से ही अवसादग्रस्त थीं। इससे तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आ गईं। शिक्षामित्र संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है।

बताते चलें कि चंद्रशीला शिक्षामित्र के पद पर नियुक्त थीं। समायोजन रद्द होने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी असर पड़ने लगा। इसकी वजह से अवसादग्रस्त हो गईं और तमाम तरह की बीमारियों से घिर गईं। मंहगाई के दौर में 10 हजार रुपये मानदेय में बेहतर इलाज न हो सका।

इस संबंध में परिजनों का कहना है कि यदि अच्छी तनख्वाह मिल रही होती तो बेहतर इलाज करा पाते। चन्द्रशीला को 18 व 14 वर्ष के दो बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद बच्चों की परवरिश पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षामित्र संघ ने बैठक कर महिला शिक्षामित्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। सरकार से परिवार को मुआवजे देने की मांग की।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close