[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Crime Newsदेशपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

मोतीहारी: पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने के बाद कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फेनहारा थाना की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाना शुरू किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

काफी मान मनौव्वल के बाद आक्रोशत शांत हुए और जाम हटाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के खान पिपरा चिकनी के पास की है।

मृतक की पहचान पिपरा का रहने वाले 19 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है। मृतक के दादा ने बताया कि शौच के लिए धीरज आया था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

फेनहारा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि “घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Check Also
Close