[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देशबिहारराज्यरोहतास

उपेंद्र कुशवाहा की जीत के लिए पत्नी ने संभाला मोर्चा

जनसंपर्क कर महिला मतदाताओं को बता रही एनडीए की उपलब्धियां

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: माना जाता है कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ अवश्य होता है और ऐसे में अगर महिला उसकी जीवन संगिनी हो तो फिर क्या कहने।

हम बात कर रहे हैं काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी सह आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की धर्मपत्नी स्नेहलता कुशवाहा की, जिन्होंने अपने पति उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट लोकसभा क्षेत्र से जीत दिलाकर संसद तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

स्नेह लता कुशवाहा इन दोनों लगातार काराकाट लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में घूम-घूम कर जनसंपर्क कर रही है तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकर कई रणनीतियां तैयार कर रही हैं।

काराकाट लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम कर स्नेह लता कुशवाहा विशेषकर महिला मतदाताओं को एनडीए की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव महिलाओं के लिए हीं लड़ा जा रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा को मिले गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह को लेकर उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर का महत्व एक महिला से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

देश की गरीब महिलाओं को धुएं से छुटकारा दिलाते हुए केंद्र सरकार ने घर-घर तक गैस सिलेंडर पहुंचा दिया है और एक बार फिर एनडीए सरकार आती है तो सभी घरों में डबल सिलेंडर दिया जाएगा।

वहीं शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हमेशा से शिक्षा में सुधार की वकालत करते रहे हैं। सरकार में रहते हुए इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए।

काराकाट लोक सभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने से लेकर गरीब बच्चों नामांकन एवं विद्यालय भवन के निर्माण में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई है और हमेशा से बच्चों की शिक्षा के लिए प्राथमिकता से कार्य किया है।

Check Also
Close