[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीष

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीष

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज ,रोहतास । नये सत्र में देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर देशवासियों को दी बड़ी राहत। इस बार देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आम लोगों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

इस बजट पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन बताया कि यह पेश बजट देश के जनहित में विकसित भारत” की दिशा में एक ऐतिहासिक और संतुलित बजट है।

जिस पेश बजट से देश में मध्यम वर्ग के समाज को राहत के साथ आयकर ढांचे में बदलाव और विदेश यात्रा या पढ़ाई के लिए भेजे जाने वाले पैसे पर कर की दरों में कटौती 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत की गई है। जिसे लेकर मध्यम वर्ग अभिभावकों में काफी खुशी जाहिर की है।

इस बजट में युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन का प्रस्ताव दिया गया है,जो युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

साथ ही बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी अंतर्गत हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर और जल मार्गों के विस्तार जैसी घोषणाओं ने व्यापारिक वर्ग और आम जनता में भविष्य के प्रति उत्साह जगाया है।

दूसरी तरफ देखा जाए तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की संभावना वाली घोषणाओं ने गहनों के शौकीनों और निवेशकों में उत्साह जागृत कर दिया है।

Check Also
Close