[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अरवलबिहारराज्य

भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलि

भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलि

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को भारत लेनिन, अमर शहीद जगदेव प्रसाद (जगदेव बाबू) की 104वीं जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड अरवल परिवार द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय समस्त जदयू परिवार कुर्था प्रखंड स्थित ब्लॉक प्रांगण में जगदेव बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य राम किशोर वर्मा, जदयू पूर्व प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा, जदयू जिला महासचिव सुनील सिंह, जदयू वरिष्ठ नेता परमानंद सिंह, एवं जिला प्रवक्ता चांद मलिक ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित-वंचित, दलित-पिछड़े और गरीब समाज की बुलंद आवाज थे। उन्होंने सामंती व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर बराबरी की राजनीति को दिशा दी।

नेताओं ने कहा कि 5 सितंबर 1974 को कुर्था ब्लॉक प्रांगण में तत्कालीन सरकार के दौरान साजिशन उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचारों को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। आज उनके सिद्धांत पूरे देश में सामाजिक न्याय की प्रेरणा बन चुके हैं।

इस अवसर पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य राम किशोर वर्मा, जदयू पूर्व प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा, जदयू जिला प्रवक्ता चांद मलिक, जदयू जिला महासचिव सुनील सिंह, जदयू वरिष्ठ नेता परमानंद सिंह, जदयू जिला कार्यालय प्रभारी विजय कुशवाहा, जदयू युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी, जदयू जिला सचिव विद्यानंद किशोर वर्मा, जदयू पूर्व विधायक प्रतिनिधि आनंद कुमार वर्मा, जदयू पूर्व विधायक प्रतिनिधि समीम उल हक, जदयू जिला महासचिव अशोक रविदास, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, जदयू बारा पंचायत अध्यक्ष केशव कुशवाहा, जदयू नदौरा पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, जदयू खेमकरण सराय पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार सहित जदयू परिवार के कई नेता व कार्यकर्ता गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे एवं श्रद्धांजलि समारोह को सफल बनाया।

चांद मलिक
जदयू जिला प्रवक्ता, अरवल
Check Also
Close