[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गए
देशपटनाबिहारराज्य

महिला यात्रियों की सुरक्षा में रेल अधिकारियों के निर्देश पर चला, ऑपरेशन महिला सुरक्षा

महिला बोगी में यात्रा करते हुए 615 पुरुष यात्रीयों को पकड़ा गया

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

रेल यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकतओं में शामिल रहा है । इसी के मद्देनजर रेलवे द्वारा ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया चलाया जाता रहा है ।

इसी कड़ी में 01 मई से 15 मई, 2024 तक ऑपरेशन ‘‘महिला सुरक्षा‘‘ के तहत रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कुल 615 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया ।

इनमें सर्वाधिक 355 लोग दानापुर मंडल में जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 151, सोनपुर मंडल में 56 तथा समस्तीपुर मंडल में 53 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया ।

Check Also
Close