[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में बड़ा फर्जीवाड़ा, ‘पुलिस मित्र’ बहाली के नाम पर 41 युवकों से लाखों की ठगी, SP ने SIT का किया गठन, थानेदारों की भूमिका भी संदिग्धपताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रा
बिहारराज्यरोहतास

बिहार को 2005 के पहले वाले स्थिति में ले जाना चाहते हैं लालू यादव:- उपेंद्र कुशवाहा

  • उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव को सारी साजिश का बताया मास्टरमाइंड, कहा – हमारे रास्ते में हमेशा से कांटा बोते रहे हैं और आगे भी बोएंगे 
  • सवर्ण लोग दिग्भ्रमित होने वाले नहीं, समाज का हर वर्ग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है 

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

काराकाट लोक सभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने डेहरी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान लालू और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव बिहार को 2005 के पहले वाली स्थिति में ले जाना चाहते हैं।

लालू यादव जो भी हमारे खिलाफ कर सकते हैं वो कर रहे हैं और उनकी साजिश में आम लोग आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि अब लालू यादव के दिन लद गए हैं और कोई नहीं चाहेगा कि फिर से लालटेन युग आ जाए।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सवर्ण लोग दिग्भ्रमित होने वाले नहीं हैं। सवर्ण हो या समाज का कोई भी वर्ग, सभी लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं हमारे द्वारा जो जनता की सेवा की गई है, इस कारण से कोई भी डायवर्ट होने वाला नहीं है और एनडीए को एकतरफा जीत मिलेगी।

Check Also
Close