[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की वरप रही है कहर, टिकट चेकिंग हो रही है शहर से शहर

रेल अधिकारियों,TTE,RPF ने एक दिन में पकड़े 10 हजार 980 बेटिकट यात्री।

जुर्माने के रूप में वसूले गए 80 लाख 55 हजार रूपए1

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए आज दिनांक 21.05.2024 को पाँचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस जाँच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे पं० दीनदयाल उपाध्याय जं., पटना, आरा, बक्सर, मोकामा, सासाराम, धनबाद, गोमो, कोडरमा, डालटनगंज, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, समस्तीपुर,

दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, रक्सौल, बेतिया, सहरसा, दिलदारनगर, हजारीबाग रोड पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टी०टी०ई० एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया।

सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों यथा 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12553 वैशाली एक्सप्रेस, 12365 रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12567 राज्य रानी एक्सप्रेस, 18626/18625 हटिया-पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस,

12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस, 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस एवं 12382 पूर्वा एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जाँच की गयी।

इसके साथ ही सभी सवारी ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जाँच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

यह विशेष टिकट जाँच अभियान पूरे दिन चलाया गया। इस जाँच अभियान में कुल 10 हजार 980 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 80 लाख 55 हजार रुपए वसूले गए।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी।

पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

(सरस्वती चन्द्र)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Check Also
Close