[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

यात्रियों की सुविधा हेतु मंडल में उपलब्ध है पर्याप्त टिकटिंग व्यवस्था

स्मार्ट रिचार्ज पर तीन परसेंट बोनस भी मिलेगा

  • UTS APP से बुक होगा पेपरलेस रेल टिकट
  • अनारक्षित टिकट हेतु प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम (ATVM) मशीन भी उपलब्ध
  • इन आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से टिकट हेतु लाइन में लगने से मिलेगी मुक्ति

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

यात्रियों को उत्तम सुविधा प्रदान करने हेतु पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल पूर्णतया प्रतिबद्ध है। इसको लेकर दानापुर मंडल निरंतर कार्यरत है और यात्रियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए आसान और त्वरित टिकटिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ।

मोबाइल ऐप (UTS APP) के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध किया गया है । इस सुविधा के माध्यम से यात्री मोबाइल ऐप (यूटीएस ऐप) से आसानी से पेपरलेस अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

इस सुविधा से टिकट बुक करने में यात्रियों के समय की बचत होगी और उन्हें टिकट के लिये लाइन में लगने से भी मुक्ति मिलेगी। मोबाइल ऐप (UTS APP ) प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

 मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए इन सरल और त्वरित चरणों का पालन करें –

● प्ले स्टोर से यूटीएस ऐप (UTS APP) एप्लिकेशन डाउनलोड करें ।

● पंजीकृत करने के बाद स्वयं टिकट बुक करें।

● अपने स्थान से ( स्टेशन परिसर को छोड़ कर ) टिकट बुक करते ही आपके मोबाइल पर टिकट विवरण प्राप्त होंगे जो कि पेपर लेस टिकट है। इसे दिखा कर आप यात्रा कर सकते हैं।

● इस प्रकार आप टिकट काउन्टर के कतार/भीड़ से बच सकते हैं।

● सीजन टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट भी जारी कर सकते हैं।

● टिकट भाड़े का भुगतान आर-वाॅलेट अथवा ऑनलाइन डिजिटल माध्यम जैसे कि -डेबिट / क्रेडिट कार्ड अथवा UPI के द्वारा किया जा सकता है।

● आर-वाॅलेट का रिचार्ज- डेबिट / क्रेडिट कार्ड अथवा UPI के द्वारा किया जा सकता है।

● आर-वाॅलेट रिचार्ज करने पर 3% बोनस भी मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त यात्री प्रमुख स्टेशनों पर लगे एटीवीएम (ATVM) मशीन से भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट ले सकते हैं।

यात्रियों को आसानी से अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने हेतु दानापुर मंडल के पटना, राजेंद्रनगर, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर,पटना- साहिब, मोकामा, झाझा, बिहार- शरीफ, लखीसराय, जहानाबाद आदि स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन (एटीवीएम) उपलब्ध हैं।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल के स्टेशनों पर एटीवीएम के माध्यम से रेल टिकट खरीदने हेतु फैसिलिटेटर भी तैनात हैं।

यात्रियों द्वारा बुकिंग कार्यालय से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड से या एटीवीएम पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से किराए का भुगतान किया जा सकता है।

यात्री एटीवीएम से स्वयं टिकट बना सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तैनात एटीवीएम फैसिलिटेटर के माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं।

आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए यूटीएस ऐप तथा स्टेशनों पर लगाए गए एटीवीएम (ATVM) के माध्यम से रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाईन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं।

मंडल में आधुनिक तकनीक वाली इन टिकटिंग सुविधाओं से यात्रियों को काउंटर पर लंबी कतार में देर तक खड़े होने से मुक्ति मिलेगी जिससे उनके समय की बचत होगी।

● प्रमुख स्टेशनों पर स्वचालित अनारक्षित टिकट मशीन (ATVM) टिकट काउंटर के आसपास स्थापित है।

● इस स्वचालित अनारक्षित टिकट मशीन(ATVM) से टिकट भाड़े का भुगतान – स्मार्ट कार्ड अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके कर सकते हैं।

● स्मार्ट कार्ड ATVM स्थापित स्टेशन के टिकट काउंटर से भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं।

● स्मार्ट कार्ड को ATVM स्थापित स्टेशन के निर्धारित टिकट काउंटर पर रिचार्ज करा सकते हैं अथवा स्वचालित अनारक्षित टिकट मशीन (ATVM) के माध्यम से भी स्वयं कर सकते हैं।

● स्मार्ट कार्ड रिचार्ज पर 3% बोनस भी मिलता है।

Check Also
Close