[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
पटनाबिहारराज्य

रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर तमाम टिकट चेकिंग स्टॉफ, TTE, DY CIT, CIT आए दिन बना रहें हैं रिकॉर्ड

कई स्टेशनों में चलाए गए टिकट जांच अभियान में 11500 बिना टिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में वसूले 85 लाख

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए आज दिनांक 28.05.2024 को पाँचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस जाँच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे पं० दीनदयाल उपाध्याय जं., पटना, आरा, बक्सर, मोकामा, सासाराम, धनबाद, गोमो, कोडरमा, डालटनगंज,

हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, रक्सौल, बेतिया, सहरसा, दिलदारनगर, हजारीबाग रोड पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टी०टी०ई० एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया।

सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों यथा 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 18019 झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस, 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, 12802 मगध एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जाँच की गयी।

गाड़ी संख्या 12554 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा गया ।

इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जाँच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

यह विशेष टिकट जाँच अभियान पूरे दिन चलाया गया। इस जाँच अभियान में 11 हजार 500 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 85 लाख रुपए वसूले गए।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी ।

Check Also
Close