[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई न्यायालय के आदेश पर सोनो पुलिस ने तीन आरोपियों के घर की कुर्की-जब्तीझाझा: लक्ष्मण बंका बने राजस्थान नव युवक संघ के अध्यक्ष तो वहीं, प्रशान्त सुल्तानिया को मिला महासचिव का दायित्वआधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र होंगे सरस्वती विद्या निकेतन:- जिलाधिकारी मोतिहारीमोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़; 500 से अधिक कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तारहरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार का हुआ तबादलादावथ सीएचसी में यक्ष्मा मित्रों ने टीबी मरीजों को बांटा पोषक आहार, 32 चिन्हित मरीजों को दी गई पोषण किट, टीबी उन्मूलन अभियान को मिली गतिएसडीपीओ ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देशहाजत में अनिल कुशवाहा की मौत और प्रसूता रागनी कुमारी की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: सत्येन्द्र रंजनअपहृता खुशी कुमारी, हत्यारोपी सलाउद्दीन अंसारी एवं कलीम अंसारी को सोनो पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर की गई कुर्की जप्तीउत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत पर गरमाई सियासत, अरवल विकास मंच ने 20 जुलाई को बुलाई बुद्धिजीवियों की बैठक
देशपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मतगणना को लेकर राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट मोतीहारी

मोतीहारी: लोकसभा चुनाव के अवसर पर मतगणना कार्य की तैयारियों की जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री सौरव जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री समीर सौरभ, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सरफराज नवाज भी उपस्थित थे।

 बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को जिला में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में किए गए सहयोग के लिए जिलाधिकारी के द्वारा धन्यवाद दिया गया।

इसके पश्चात स्वच्छ एवं पारदर्शी रूप से मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारियों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि 03- पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र एवं 04-शिवहर संसदीय क्षेत्र की मतगणना 4 जून 2024 को मोतिहारी स्थित एमएस कॉलेज में कराई जाएगी। एमएस कॉलेज में विधानसभा वार बनाए गए मतगणना कक्ष की लोकेशन को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14 टेबल पर मतगणना कराई जाएगी इसके लिए गणना कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है और उनके प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्र पर बिना प्रवेश कार्ड के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रपत्र 18 में मतगणना अभिकर्ता के लिए आवेदन देकर प्रवेश कार्ड बनवा लिया जाए। मतगणना के एक टेबल के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी द्वारा एक गणना अभिकर्ता नियुक्त किया जा सकता है।

Check Also
Close