[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
पटनाबिहारराज्य

यूनीवार्ता के ट्रांसमिशन सुपरवाईजर रसिक लाल हुए सेवानिवृत्त

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना, भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) के ट्रांसमिशन सुपरवाईजर रसिक लाल आज सेवानिवृत्त हो गए ।

      श्री रसिक लाल ने वर्ष 1984 में यूनीवार्ता में अपनी सेवा शुरू की। राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित यूनीवार्ता कार्यालय में रसिक लाल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनीवार्ता पटना के ब्यूरो प्रमुख श्री शिवाजी और अन्य कर्मचारियों ने श्री रसिक लाल के सुखद भविष्य की कामना की।

       ब्यूरो प्रमुख श्री शिवाजी ने कहा कि यूनीवार्ता के सभी कर्मचारी एक टीम के रूप में काम करते हैं और कंपनी के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करते हैं। श्री रसिक लाल ने 40 वर्ष के कार्यकाल में पूरी निष्ठा, समर्पण और इमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी ।

आपके लिए आगे सीखने को बहुत कुछ है इसलिए ध्यान केंद्रित करें और निरंतर प्रयास करें। आप अपने भविष्य के प्रयासों में ज़रूर सफल होंगे।

       इस अवसर पर श्रीमती रजनी शंकर, कमलकांत सहाय, प्रेम कुमार, रमेश प्रसाद, रसिक लाल, अभय नाथ झा और रसिक लाल की पत्नी उर्मिला देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

      श्री रसिक लाल ने कहा, “मैं आभारी हूं कंपनी के सभी सहयोगियों का जिन्होंने मेरा दिल से साथ दिया। यूनीवार्ता के साथ काम करते मुझे 40 साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि इस कंपनी में मैं कल ही शामिल हुआ था।

मेरा यूनीवार्ता के साथ कभी ना टूटने वाला संबंध विकसित हो चुका है। आज मैं थोड़ा दुखी भी हूं क्योंकि मुझे आप सभी की और यूनीवार्ता के दोस्ताना माहौल की बहुत याद आएगी।

Check Also
Close