[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

लू से दो पीठासीन अधिकारियों की मौत, बलुआ थाना इलाके में मौत ​​​​​​​

चंदौली जिले के चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला स्थित बूथ नम्बर 131 पर तैनात पीठासीन अधिकारी 45 वर्षीय सन्तोष कुमार की लू लगने से मौत हो गयी ।

चंदौली जिले के चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला स्थित बूथ नम्बर 131 पर तैनात पीठासीन अधिकारी 45 वर्षीय सन्तोष कुमार की लू लगने से मौत हो गयी । दूसरे पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति हो गयी है।

जनपद चन्दौली के सुल्तानपुर के रहने वाले सन्तोष कुमार का मथेला पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पीठासीन अधिकारी के पद पर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्ति हुई थी । शुक्रवार की शाम को अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें अन्य कर्मियों ने चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया

जहां हालत गम्भीर होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रितेश कुमार ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । जिला चिकित्सालय से भी वाराणसी के लिए रेफर किया गया । लेकिन उनकी रास्ते में ही जाते जाते मौत हो गयी ।

इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने कहा कि मौत हुई है इसका सूचना मिला है । दूसरा पीठासीन अधिकारी लगाया जा रहा है ।

दानुपुर में तैनात पीठासीन अधिकारी की मौत

इसके अलावा मुगलसराय चतुर्भुजपुर निवासी 55 वर्षीय गुलाब प्रसाद सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के दानुपुर बूथ पर पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात थे। लू लगने से तबीयत खराब होने से उनको अस्पताल में ले जाया गया, जहा इनकी भी मौत हो गई।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव कि रिपोर्ट

Check Also
Close