[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे का चला डंडा, एक दिन की चेकिंग में 14580 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा

96 लाख 56000 का बसूला जुर्माना

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए कल दिनांक 07.06.2024 को देर रात्रि तक पाँचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस जाँच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टी०टी०ई० एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया।

सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जाँच की गयी। इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जाँच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

यह विशेष टिकट जाँच अभियान पूरे दिन चलाया गया। इस जाँच अभियान में कुल 14 हजार 580 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 96 लाख 56 हजार रुपए वसूले गए।

दानापुर मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 4010 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 27 लाख 63 हजार रूपए वसूल किए गए ।

इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1580 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 09 लाख 12 हजार रूपए, धनबाद मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 1760 यात्रियों को पकड़ा गया।

जिनसे जुर्मानास्वरूप 10 लाख 02 हजार रूपए वसूल किए गए । जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 4800 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 31 लाख 62 हजाऱ रूपए एवं समस्तीपुर मंडल में 2440 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 18 लाख 18 हजार रूपये वसूल की गई ।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी ।

पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Check Also
Close