[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

नियामताबाद रोड किनारे मिली अज्ञात लाश, 2 घंटे की मशक्कत के बाद हुयी नशेड़ी की पहचान

चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत नियमताबाद रोड किनारे रविवार की सुबह एक अज्ञात लाश मिली, अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी के लिए भिजवा दिया था

चिलम के साथ मोबाइल भी हुआ था बरामद

2 घंटे बाद परिजनों ने की पहचान

नशे का आदी था मृतक

चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत नियमताबाद रोड किनारे रविवार की सुबह एक अज्ञात लाश मिली, अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी के लिए भिजवा दिया था, जबकि मृतक के पॉकेट से मोबाइल बरामद से उसकी पहचान हुई। वही प्रथम दृष्टि या मौत का कारण लू लगने से बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नियमताबाद रोड पर रविवार की सुबह ग्रामीण टहल रहे थे, इसी बीच ग्रामीणों की नजर रोड किनारे शव पर पड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हल्ला किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर मामले की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को कब्जे में ले लिया।शिनाख्त के लिए लिए चंदौली मर्चरी में रखवाया गया, लेकिन मौके पर मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ था, जिसकी वजह से शव का शिनाख्त हुई। 

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान मोबाइल के माध्यम से सोनू उर्फ इदरीस जो अलीनगर वार्ड नंबर 16 का निवासी बताया गया। उसके जेब में से एक चिलम बरामद हुआ है, परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई, जबकि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं, प्रथम दृष्टि या शव को देखने से गर्मी में लू लगने लग रही है, ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

मृतक का भाई कयामुद्दीन ने बताया कि सोनू मेरा छोटा भाई है, जो पंजाब में एक निजी कंपनी में 5 साल से काम कर रहा था, चार महीना पहले घर पर आया हुआ था, वही 7 जून को लुधियाना पंजाब के लिए घर से रवाना हुआ, सोनू कई दिनों से  नशा करता था।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close