[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
देशबिहारराज्यरोहतासस्कूल

पीएम पोषण योजना का सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा अंकेक्षण शुरू करने के पहले दिन 29 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

सासाराम: सामाजिक अंकेक्षण समिति ग्रामीण विकास विभाग पटना द्वारा नगर निकायों के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना का सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा अंकेक्षण शुरू करने के पहले दिन सोमवार को शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय सासाराम में चिन्हित 29 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुवे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना रविंद्र कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन की गुणवत्ता व मध्याह्न भोजन से संबंधित प्राप्त राशि के उपयोग से संबंधित जानकारी जो अंकेक्षण टीम के सदस्यों को अपने जांच में जरूरी है उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि टीम द्वारा आपके विद्यालय की जांच के दौरान जो जानकारी मांगी जाएगी उसे सुलभ कराते हुए टीम के सदस्यों की मदद करें ।

बैठक में डीपीओ रविंद्र कुमार के अलावे पीएम पोषण योजना के डीपीएम अविनाश कुमार, अकाउंटेंट मृत्युंजय दत्ता भौमिक, प्रखंड साधन सेवी किरण कुमारी पाठक के अलावे अपनी पूरी टीम के साथ अंकेक्षण टीम के सदस्य सरिता तिवारी व चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

Check Also
Close