[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

एक्सीडेंट पर बाद पुलिस से की थी मारपीट, अब जेल जाएंगे 96 ‘बवाली’​​​​​​​

चकिया कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात चकिया इलिया मार्ग पर स्थित मंगरौर गांव निवासी रमाशंकर साहनी के इकलौते पुत्र कृष्णानंद उर्फ किशन की मौत के बाद बवाल व हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है।

पुलिस पर हाथ उठाना ग्रामीणों को पड़ा महंगा,

60 अज्ञात व 36 नामजद लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

अब बवाल करने वालों को पुलिस पकड़कर भेजेगी जेल

चंदौली जिले में चकिया कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात चकिया इलिया मार्ग पर स्थित मंगरौर गांव निवासी रमाशंकर साहनी के इकलौते पुत्र कृष्णानंद उर्फ किशन की मौत के बाद बवाल व हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस ने मामले में पहचान में आए 36 लोगों के अलावा 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको याद होगा कि चंदौली जिले में चकिया कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात चकिया इलिया मार्ग पर स्थित मंगरौर गांव निवासी रमाशंकर साहनी के 19 वर्षीय इकलौते पुत्र कृष्णानंद उर्फ किशन को गिट्टी लादकर बिहार की तरफ जा रही ट्रैक्टर वाहन संख्या बी आर 45 जीए 9246 ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। 

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया इलिया मार्ग पर चक्का जाम करते हुए 112 नंबर 3133 पीआरबी के जवानों पर पैसा लेकर ट्रैक्टर के ड्राइवर को भगा देने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। साथ ही कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए और अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इस दौरान पीआरबी के हेड कांस्टेबल शेर बहादुर सरोज कांस्टेबल भानु प्रताप और हेड कांस्टेबल हंसराज चौहान को चोट आई थी। हेड कांस्टेबल शेर बहादुर सरोज के तहरीर पर चकिया कोतवाली में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में 36 लोगों पर नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव रिपोर्ट

Check Also
Close