[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशबिहारराज्यवैशाली

आप की टिकट नहीं मिल रहा है? सीट नहीं मिल रही है? और आप दिल्ली जाना चाहतें हैं? तो अब आप सभी रेल यात्रियों के लिए ही है ये खबर

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • पटना से नई दिल्ली एवं गया से आनंद विहार के लिए 
  • चलेगी सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 

हाजीपुर: 13.06.2024: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पटना से नई दिल्ली एवं गया से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है :-

1. गाड़ी सं. 02393/02394 पटना-नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में छः दिन) (संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का क्लोन):

गाड़ी सं. 02393 पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 14.06.24 से 30.06.24 तक (गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) पटना से 20.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी संख्या 02394 नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 15.06.24 से 01.07.24 तक (शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) नई दिल्ली से 13.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे पटना पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर रूकेगी ।

इस स्पेशल में 1AC का 01 कोच, 2AC के 02 कोच, 3AC के 04 कोच, 3E के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

2. गाड़ी सं. 02397/02398 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में छः दिन) (महाबोधी एक्सप्रेस का क्लोन):

गाड़ी सं. 02397 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 14.06.24 से 30.06.24 तक (शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 15.06.24 से 01.07.24 तक (रविवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन) आनंद विहार से 08.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.30 बजे गया पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज जं एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर रूकेगी ।

इस स्पेशल में 2AC के 01 कोच, 2A cum 3AC के 02 कोच, 3 AC के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।

इसके साथ ही दिनांक 14.06.2024 को पटना से नई दिल्ली के लिए एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04001 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा ।

यह स्पेशल 14.06.2024 को पटना जं. से 21.30 बजे खुलकर आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

Check Also
Close