[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

नाबालिक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में 3 टीमों का गठन, रेप व हत्या के बाद मिली है लाश ​​​​​​​

नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में 12 वर्षी पुत्री की दुष्कर्म कर निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले की जांच के लिए तीन टीम को गठित किया गया है।

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में 12 वर्षी पुत्री की दुष्कर्म कर निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले की जांच के लिए तीन टीम को गठित किया गया है। जिससे जल्दी से जल्दी मामले का अनावरण हो सके।

बता दे कि दिनांक 17.06.2014 को थाना नौगढ़ पर प्रातः सूचना मिली कि निर्जला (12 वर्ष) पुत्री राम निहोर प्रसाद निवासी विनायकपुर थाना नौगढ़ चन्दौली अपनी दो सहेलियों के साथ विगत रात अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गयी थी। आज प्रातः शादी समारोह से कुछ दूरी पर निर्जला (12 वर्ष) का शव बरामद हुआ है।

इस सूचना पर थानाप्रभारी नौगढ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मु.अ.स. 64/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा घटना के अनावरण के लिए 03 टीमों का गठन किया गया है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close