[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
देशपटनाबिहारराज्य

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की और TTE बाबुओं की कड़ी नजर एक दिन में पकड़े 12500 बिना टिकट यात्री

बिहार राज्य संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

ट्रेनों में बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों की धर-पकड़ हेतु पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है । यह जांच अभियान स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों में भी सघन रूप से जारी है ।

इसी क्रम में अवैध रूप से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरूद्ध भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.06.2024 को पाँचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस जाँच अभियान में पूर्व मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टी०टी०ई० एवं भारी मात्रा में रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को तैनात किया गया।

सभी महत्वपूर्ण मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों यथा 12365 पटना-रांची जनशताब्दी, 12321 हावड़ा-मुंबई मेल, 12801/02 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस, 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस, 11060 जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों की विशेष रूप से जाँच की गयी।

इन वातानुकूलित श्रेणी के कोचों की जांच में कुल 450 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 03 लाख 15 हजार रुपए वसूले गए।

इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जाँच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। यह विशेष टिकट जाँच अभियान पूरे दिन चलाया गया।

इस जाँच अभियान में कुल 12 हजार 500 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 95 लाख 55 हजार रुपए वसूले गए।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी । पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Check Also
Close